प्रथम पुण्यतिथि पर उनके मूर्ति का हुआ अनावरण
रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर क्षेत्र के ग्राम छितही के पूर्व प्रधान रहे स्मृति शेष समाजसेवी स्व के पी सिंह के प्रथम पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पर मनाया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने उनके मूर्ति का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया
प्रथम पुण्यतिथि के कार्यक्रममें हजारो की संख्या मे उपस्थित जनता
विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने कहा कि विधान परिषद सदस्य डॉ रतनपाल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय के पी सिं हइस क्षेत्र के रहनुमा थे जो अपने कार्यकाल में अपने ग्राम सभा के विकास के साथ जन सेवा और सामाजिक समरसता के लिए योगदान देते रहे वह सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे
जिला पंचायत अध्यक्षपंडित गिरीश नारायण उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की जनता के लिए सदैव साथ खड़ा रहते थे आज इतनी भीड़ देखकर यह प्रतीत होता है उपस्थित लोग अपने नेता को कितना प्यार करते थे
पूर्व विधायक पंडित सुरेश तिवारी ने कहा कि स्व केपी सिंह हमारे परिवार के अभिन्न अंग थे जिनकी याद हम लोगों को हमेशा खलती रहेगी
के पी सिंह के बड़े पुत्र ने आए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सदैव पिताजी के पद चिन्ह पर चलने का प्रयास करूंगा




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें