गुरुवार, 27 नवंबर 2025

जिलाधिकारी दिब्या मित्तल ने बीएलओ संतोष गुप्ता कोशत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर किया सम्मानित

 मतदाता पुनरीक्षण मे 100 प्रतिशत लक्ष्य किया पुरा

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर यूपीएस स्कूल हिरंदापुर के सहायक अध्यापक एवं बीएलओ संतोष कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय में माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है और इसमें फील्ड कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत अहम होती है। उन्होंने बताया कि संतोष कुमार गुप्ता ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ किया है। निर्धारित सभी कार्यों को समय पर और सौ प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया।

बीएलओ गुप्ता ने घर–घर जाकर मतदाता सत्यापन, नए नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अभिलेख अद्यतन करने का कार्य समयबद्ध रूप से पूरा किया। प्रशासन ने उनके कार्य की सराहना की।

सम्मान मिलने से फील्ड कर्मचारियों में दिखा उत्साह

जिलाधिकारी द्वारा कर्मचारी को सम्मानित करने व प्रोत्साहन से कार्मिकों में कार्य के प्रति नई ऊर्जा आयी है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...