शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है रासेयो -रत्नेश

रूद्रपुर, देवरिया नरायनपुर स्थित रक्षा राव राजनाथ राव महाविद्यालय  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन हुआ

 समापन के मुख्य अतिथि रत्नेश त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के माध्यम से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें श्रम की महत्ता सेवा भाव विभिन्न सामाजिक बुराइयों से लड़ने का जज्बा व एक दूसरे के साथ परस्पर ताल मेल से समाज की विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपनी प्रतिभा निखारने का भरपूर मौका मिलता है।

 मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार रंजय साहनी व सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेविका का पुरस्कार शिव कुमारी को दिया।

 समारोह को कार्यक्रम अधिकारी डा विपुल सिंह डा राजेश सिंह सुखसागर शुक्ला कृष्ण महिमा उपाध्याय व शालिनी पांडे ने भी संबोधित किया। प्राचार्य डॉक्टर अविनाश सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। 

समारोह का संचालन प्रशासक अश्विनी द्विवेदी ने किया।जहां सुशील सिंह अमित चंद जवाहर राव सहित खुशी राव प्रीति यादव खुशी गुप्ता सबिया खातून सहित दर्जनों स्वयंसेवक तथा स्वयं सेविकाएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

छात्र -छात्राओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है रासेयो -रत्नेश

रूद्रपुर, देवरिया नरायनपुर स्थित रक्षा राव राजनाथ राव महाविद्यालय  में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन हुआ  समापन के मुख्य अतिथि रत्न...