गुरुवार, 18 जनवरी 2024

25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी बैठक

25 जनवरी को नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भी बैठक

वर्चुअल संबोधन करेंगे नव मतदाताओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रुद्रपुर देवरिया आसन्न लोकसभा के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है जिसको लेकर आगामी 25 जनवरी को सतासी  इंटर कॉलेज में होने वाले नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी को लेकर रूद्रपुर विकासखंड के सभागार में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण मल की अध्यक्षता मे बैठक हुई जिसमें सम्मेलन को भव्य रूप देने पर चर्चा हुई

बैठक में आए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण मल्ल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सम्मेलन नव युवा मतदाताओं का है जो 25 जनवरी को आयोजित की गई है जिसका वर्चुअल संबोधन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे उन्होंने बताया कि रुद्रपुर विधानसभा में साढे सात हजार युवा मतदाता बने हैं जिनका सम्मेलन रुद्रपुर व फतेहपुर में होगा

बैठक में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंशुल त्रिपाठी जिला मंत्री महेश माणि नगर मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल रामप्रवेश पटेल सुनील गुप्ता अभिषेक शर्मा अमन सिंह तेज प्रताप गुप्ता दिलीप सिंह आदि कार्यकर्ता थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...