सोमवार, 22 जनवरी 2024

रामलला की नगर में निकली झांकी महिलाओं ने की फूलों की वर्षा

 रामलला की नगर में निकली झांकी महिलाओं ने की फूलों की वर्षा

मनोज रूंगटा

शोभा यात्रा मे लगे जय श्री राम के नारे

रुद्रपुर देवरिया अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रुद्रपुर नगर में एक शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण कर दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंची जहां रास्ते में महिलाओं ने शोभायात्रा का स्वागत कर पुष्प अर्पित किया इस दौरान नगर में जगह-जगह प्रसाद का भी वितरण हुआ रामलला के मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को शोभायात्रा के आयोजक डी के जयसवाल शिवम श्रीवास्तव के नेतृत्व मे ढोल नगाड़े गाजा वाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें तीन रथ में राम सीता लक्ष्मण विराजमान थे शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से होकर भभवली जमुनी चौराहा पुन्नी साहू चौराहा इमामबाड़ा चौराहा खजुहा चौराहा  होते हुए दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचा इस दौरान नगर में जगह-जगह शोभा यात्रा को रोककर महिलाओं ने पुष्प अर्पित कर अपने राम को नमन किया जहां प्रसाद भी वितरण किया गया 

जुलूस के सुरक्षा मे थाना प्रभारी रतन पांडे व फोर्स लगी थी जुलूस में जय श्री राम के नारे लगे जहां पूरा नगर राम मय हो गया

 जुलूस में निखिल गुप्ता भीम सोनकर सर्वेश दुबे अभिषेक शर्मा आदि हजारों श्रद्धालु थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सदर स्टेशन देवरिया पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे  देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवर...