सोमवार, 29 जनवरी 2024

समाजवादियों ने लगाई चौपाल कहा भाजपा पिछडा दलित व मुसलमानों के साथ कर रही है अन्याय

 समाजवादियों ने लगाई चौपाल कहा भाजपा पिछडा दलित व मुसलमानों के साथ कर रही है अन्याय

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर रूद्रपुर  विधानसभा क्षेत्र  के ग्राम नकटापर समाजवादी पार्टी ने चौपाल लगाया 

जहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए  

और अपने संबोधन मे कहा समाजवादी पार्टी का एक- एक कार्यकर्ता अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करता आया हैं, भाजपा सरकार ने पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के हक अधिकारों को कुचल कर सभी की आवाज दबाई है

 समाजवादी पार्टी PDA की बुलंद आवाज के साथ भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी चौपाल मे उपस्थित सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव, वीरेंद्र शर्मा,पिछला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण निषाद, हाफिज साहब हुसैन अंसारी, डॉ शशांक शेखर गुप्ता, मुरारी कनौजिया, लल्लन गुप्ता, मनीष जायसवाल, जयरतन चौरसिया, सिकंदर यादव ने भी संबोधित किया

 चौपाल कार्यक्रम में गांव से लेकर अगल-बगल क्षेत्र के लोगों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...