बुधवार, 14 फ़रवरी 2024

पीड़ित ने न्यायालय में लगाई गुहार पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

 पीड़ित ने न्यायालय में लगाई गुहार पुलिस को दिया मुकदमा दर्ज करने का  निर्देश

तय रकम में आधा रकम देकर जमीन बैनामा कराने का है मामला

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मलपुरवा निवासी का एक व्यक्ति ने बिना पूरा पैसा दिए धोखे से जमीन बैनामा कराने में न्यायालय ने पीड़ित के पक्ष में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है 

जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के मालपुरवा निवासी सुरेश यादव ने अपने हिस्से की जमीन अपने गांव के निवासी फूलमती को वेची थी सुरेश के अनुसार फूलमती ने  तय रकम के में आधा रुपया मेरे खाते में जमा किया बकाया शेष रुपया यह कहकर की खाते में भेज दिया है और जमीन की रजिस्ट्री करा ली बैनामा के बाद जब बैंक जाकर खाता चेक किया तो पता चला कि मेरे साथ छल हुआ है  बिना भुगतान कराए जमीन बैनामा करा लिया 

पिड़ित सुरेश ने बताया कि इसकी शिकायत स्थानीय थाने पर की उसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री डाक पत्र भेज कर शिकायत की जब न्याय नहीं मिला तो न्यायालय की गुहार लगाई जहां न्यायालय ने पुलिस को उक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...