शुक्रवार, 22 मार्च 2024

बाइक की ठोकर से महिला की मौत भतीजा घायल

 बाइक की ठोकर से महिला की मौत भतीजा घायल

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर बरहज मार्ग पर कोरवा के समीप मोटर साइकिल के टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार महिला की मृत्यु हो गई उसके साथ भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलहटा निवासी योगेंद्र नाथ यादव की पत्नी मीरा यादव उम्र 50 वर्ष अपने भतिजा के साथ शुक्रवार को  मोटरसाइकिल से बड़हलगंज थाना के बैरिया गांव स्थित अपने मायका से  अपने घर आ रही थी कि मदनपुर के आगे कोरवा के समीप पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने ठोकर मार दी जिससे महिला के सर में गंभीर चोट लग गयी जहां महिला को रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों में मृत्यु घोषित कर दिया साथ रहे भातिजा को भी चोट लगी है

महिला के पति योगेंद्र यादव विदेश में रहते हैं जहां उनके चार संतानै हैं जिसमें एक लड़की व एक लड़के की शादी हो चुकी है

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया 

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि महिला की मृत्यु हुई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई  की जायेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...