रविवार, 3 मार्च 2024

पूर्वाचल को मिली पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात

 पूर्वाचल को मिली पशु चिकित्सा महाविद्यालय की सौगात

मनोज रूंगटा



पशु चिकित्सा महाविद्यालय पूर्वांचल के लिए मील का पत्थर निशाकांत तिवारी

रूद्रपुर देवरिया प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्वांचल में पशु चिकित्सा महाविद्यालय का शिलान्यास कर पूर्वांचल को एक नई सौगात दी है जिससे पूर्वांचल के किसानों के आय भी बढ़ेगी विकास खंड बैतालपुर के पशुधन प्रसार निशाकान्त तिवारी ने पशु चिकित्सा महाविद्यालय की शिलान्यास पर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने पूर्वांचल को पशु चिकित्सा महाविद्यालय का जो सौगात दिया है उससे किसानों को लाभ होंगे ।

 पशु चिकित्सा महाविद्यालय के बनने से पूर्वी उत्तर प्रदेश के पशुपालकों, लघु एवं सीमांत किसानों, खेतिहर मजदूरों को अपनी आजीविका को बेहतर करने और पशुपालन आधारित व्यापार को बढ़ाने के लिए नई तकनीकों की जानकारी आसानी से मुहैया होगी। मालूम हो कि एक दुधारू पशु किसी किसान के लिए रोज की नकदी जैसा होता है। इस लिहाज से पूर्वांचल के लिए यह पहल मील का पत्थर बनेगी।

 वताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इसका शिलान्यास किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...