शनिवार, 13 अप्रैल 2024

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक देवरिया ने किया पोलिंग बूथों का स्थलीय/भौतिक निरीक्षण

विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर  जिलाधिकारी  अखण्ड प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के द्वारा सर्किल बरहज के थाना बरहज  भलुअनी तथा सर्किल रुद्रपुर के  थाना मदनपुर क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले पोलिंग बूथों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन व अर्द्धसैनिक बल, बाह्य जनपद से प्राप्त होने वाले पुलिस बल, होमगार्ड के ठहरने हेतु चिन्हित विद्यालयों में कमरों की संख्या, साफ-सफाई की व्यवस्था, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बरहज दिशा श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बरहज  आदित्य कुमार गौतम क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर  अंशुमान श्रीवास्तव व सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जरूरतमंदों की ओर बढ़े विधायक के हाथ, दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल तो गरीबों को मिला पेंशन का सहारा

रुद्रपुर/देवरिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को विकासखंड  के ब्लॉक सभागार में बहुउद्देशीय हाल मे सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर ...