शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024

संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुकरबाड़ो में हुआ एंटीलार्वा का छिड़काव

 संचारी रोग नियंत्रण हेतु सुकरबाड़ो में हुआ एंटीलार्वा का छिड़काव

मनोज रूंगटा

सबके सहयोग एवं प्रयास से ही संचारी रोग पर किया जा सकता है नियंत्रित निशाकान्त तिवारी

रूद्रपुर देवरिया विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान अंतर्गत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम छितही बाजार के सुकरबाड़ो के आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में पशुपालन विभाग के जितेन्द्र कुमार द्वारा कराया गया  तत्पश्चात निशाकान्त तिवारी ने सुकरपालकों को पम्पलेट एवं कृमिनाशक दवा वितरण कर लोगो को जागरूक किया

और कहा कि सुकरबाड़ो के आसपास झाड़ियों को काटकर सफाई रखें,आसपास जलजमाव न होने दें,बाड़े में मच्छररोधी जाली का प्रयोग करें। संभव हो तो सुकरपालन छोड़कर अन्य पशुओं के पालने  में रुचि लें। गाय एवं भैंस पालने वाले पशुपालकों को भी सलाह दिया गया कि गोबर एवं पेशाब को सुरक्षित बंद गड्ढे में रखने की व्यवस्था करें, पशुबाड़ो के आसपास जलजमाव न होने दें एवं मच्छररोधी जाली का प्रयोग अवश्य करें। सबके सहयोग एवं प्रयास से ही संचारी रोग को नियंत्रित किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...