शनिवार, 25 मई 2024

पीएम के आगमन को लेकर अधिकारियों ने सभा स्थल पर की प्रशासनिक ब्रीफिंग दिया निर्देश

 मनोज रूंगटा

आगमन से एक दिन पूर्व हेलीपैड से लेकर मंच तक हुआ रिहर्सल

रुद्रपुर देवरिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुद्रपुर विधानसभा में आगमन को लेकर अधिकारियों ने सभा स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिए साथ ही अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर मंच तक अधिकारियों के साथ रिहर्सल किया 

मालूम हो कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के रुद्रपुर पिड़रा मार्ग पर काशीपुर सम्ध्वा घाट पर एक जनसभा होनी है जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में लगे है वही भाजपा पदाधिकारी भी अपने कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर रैली को सफल बनाने में लगे हैं कार्यक्रम स्थल पर जिले से लेकर स्थानीय स्तर तक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद हैं

सभी प्रवेश द्वार पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

थाना प्रभारी रतन पांडे ने बताया कि सभा स्थल पर जाने के लिए बनाए गए पांचो प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा तथा सभागार मंच के पहले  बने गेट पर चेकिंग फिक्सिंग मशीन लगाई जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सदर स्टेशन देवरिया पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत चला जागरूकता अभियान, महिलाओं को अधिकारों की दी गई जानकारी

महिलाएं समाज की शक्ति अभिषेक पांडे  देवरिया। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के तहत देवर...