गुरुवार, 25 जुलाई 2024

डी.एम के निर्देश पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर छापा

एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी एवं एसडीएम (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

कार्यालय में दो व्यक्ति अनधिकृत रूप से मिलने पर डी एम ने दिया, मुकदमा दर्ज करने का निर्देश

रुद्रपुर देवरिया देवरिया की जिलाधिकारी  दिव्या मित्तल के कार्यशैली से देवरिया के सरकारी कार्यालय में हड़कंप मच गया है आज जिलाधिकारी के निर्देश पर निर्देश पर एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी तथा उपजिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद अंसारी ने उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें दो व्यक्ति अनधिकृत रूप से मौजूद मिलने पर डीएनए पुलिस भिरक्षा में लेते हुए दोनों के प्रति कार्रवाई करने का निर्देश दिया  साथ ही ए आर टीओ से स्पष्टीकरण मांगा है 

डी एम के  इस कार्रवाई से जिले में मचा हंडकम्प

गुरुवार को कार्यालय में मिल रहे शिकायत पर जिलाधिकारी मित्तल के निर्देश पर उप जिला धिकारी सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रातः 11 बजे उपजिलाधिकारी (न्यायिक) रुद्रपुर के साथ मेहड़ा पुरवा स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय पहुँचे। 

निरीक्षण के समय सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला उपस्थित नहीं थे। दूरभाष पर उनके द्वारा बताया गया कि वे शासन के निर्देश के क्रम में जनपद कुशीनगर में शासकीय कार्य में व्यस्त हैं। पीटीओ अनिल तिवारी मौके पर उपस्थित थे, जिनके समक्ष कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में तैनात सात स्थायी कर्मचारियों के सापेक्ष छह कर्मचारी उपस्थित पाए गए। एक कार्मिक अवकाश पर थे, जिनका अवकाश प्रार्थना पत्र उपलब्ध था। इनके अलावा तीन आउटसोर्सिंग कार्मिक  तथा तीन अधिवक्तागण भी मौजूद थे।

 एसडीएम ने बताया मेहड़ा पुरवा निवासी गुलशन धमउर निवासी राजन यादव पर अनाधिकृत रूप से कार्यालय में पाए जाने वह शासकीय कार्यों में हस्तक्षेप करने पर हुई करवाई

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दो ऐसे व्यक्ति पाए गए जो कार्यालय में अपनी उपस्थिति के कारण का संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इनमें मेहड़ा पुरवा निवासी गुलशन चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान तथा धमउर निवासी राजन यादव पुत्र रामनक्षत्र यादव शामिल हैं प्रथमदृष्टया ये दोनों व्यक्ति अनधिकृत रूप से कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य में हस्तक्षेप एवं प्रभावित करते हुए पाए गए। इन दोनों अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा अपनी उपस्थिति के संबन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं देने के कारण इन्हें थाना कोतवाली देवरिया को पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया तथा इनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पृथक से की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...