शनिवार, 27 जुलाई 2024

नीलगाय कूदने से मोटरसाइकिल सवार युवक की हुई मौत महिला घायल

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर बैरिया घाट के समीप शनिवार के सायं एक नीलगाय खेत से निकल कर सड़क क्रॉस करते समय मोटरसाइकिल सवार के ऊपर कुद गयी जिससे मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर पलट गया जहां मौके पर उसकी मृत्यु हो गई साथ आ रही उसकी मौसी घायल हो गई सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भिजवाते हुए घायल को अस्पताल भिजवाया

जानकारी के अनुसार राजन शर्मा पुत्र श्याम बिहारी शर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी हाथ खाल घाट बिरजू टोला नई बस्ती थाना झंगहा जिला गोरखपुर देवरिया से अपने मौसी को मोटरसाइकिल से लेकर अपने घर आ रहा था कि रुद्रपुर देवरिया मार्ग पर बैरिया के समीप एक नीलगाय तेजी से खेत से निकलकर रोड क्रॉस की जहां मोटरसाइकिल सवार चपेट में आ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे घटनास्थल पर मौत हो गई 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...