शुक्रवार, 20 सितंबर 2024

नगर पंचायत रूद्रपुर ने स्वच्छता अभियान के साथ नगर में चलाया सदस्यता अभियान

 विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह टेढ़ा स्थान मे सदस्यता अभियान के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

रुद्रपुर देवरिया भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान नगर पंचायत रुद्रपुर द्वारा चलाया गया जहां जनप्रतिनिधियो ने नगर में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया 

विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठेलाल निगम के साथ टेढ़ा स्थान वही स्थानीयय विधायक जयप्रकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ लाला टोली वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जहां घर-घर घूम कर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई 

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने लाला टोली वार्ड मे सदस्यता अभियान के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

जन प्रतिनिधियो ने कहा कि भाजपा विश्व के नंबर वन की पार्टी बनने के पीछे कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण का भावना है जहां लोग मिस कॉल के माध्यम से पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी के सपना स्वच्छ भारत के तहत 2 अक्टूबर तक चलाई जाने वाले स्वच्छता अभियान में नगर की साफ सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है 

स्वच्छता अभियान में अधिशासी अधिकारी नीतेश गौरव न.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि छठठे लाल निगम लिपिक विनोद शुक्ला सहित सभासद गण व कर्मचारी उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...