मंगलवार, 17 सितंबर 2024

धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

 विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया पूजन अर्चन तत्पश्चात भक्तों में किया प्रसाद का वितरण

   रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तु व शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई जहां उद्योगों कल कारखानो में भगवान की विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया

विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि जयप्रकाश निषाद को सम्मानित किया

मंगलवार को बाबा दुग्धेश्वर नाथ परिसर स्थित विश्वकर्मा जी के मंदिर पर विश्वकर्मा जी की जयंती मनाई गई जहां स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद पहुंचकर पूजन अर्चन के उपरांत लोगों में प्रसाद वितरण किया इस दौरान विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित कर भगवान विश्वकर्मा का प्रतीक मूर्ति देकर किया सम्मानित

नगर में निकली भगवान  विश्वकर्मा जी की भब्य झांकी के साथ शोभा यात्रा

 विश्वकर्मा समाज द्वारा नगर में  विश्वकर्मा जी की भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जो मेंन मार्केट होते हुए मंदिर पहुंचा जहां समाज के लोगों द्वारा पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण किया गया 

  कल कारखानों में किया गया पुजन अर्चन

इसी क्रम में रुद्रपुर पचलड़ी पकड़ी रनिहवा के बिजली घर सहित कल कारखानों में पूजन अर्चन किया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एसपी ने थाना रुद्रपुर का किया निरीक्षण, प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रुद्रपुर/देवरिया। पुलिस अधीक्षक  अभिजीत आर. शंकर द्वारा थाना रुद्रपुर पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों का सम्मेलन ...