बुधवार, 8 जनवरी 2025

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस ने 17 लीटर कच्ची शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लेहन सहित चार भट्ठियों को किया नष्ट

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया मादक पदार्थ एवं अवैध शस्त्र के खिलाफ पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में चलाया जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रुद्रपुर पुलिस ने अभियान में कोतवाली क्षेत्र के भट्टे पर बन रहे अवैध निर्मित कच्ची शराब में चार भट्ठियों को नष्ट करते हुए 17 लीटर कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत रामलक्षन चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने छपोली के समीप स्थित भठठे से छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को 17 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया वहीं चार भठियो को नष्ट करते हुए दो कुंतल लहन को नष्ट किया

 पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त सरवन निषाद निवासी भृगसरी इंद्रावती निवासी लक्ष्मीपुर को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...