रविवार, 25 मई 2025

सेना के सम्मान मे आज निकलेगी शौर्य तिरंगा यात्रा

यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रयागध्वज |सिंह के जन्म भूमि इंदूपुर से प्रारंभ होकरअमर शहीद ज्योति प्रकाश सिंह के कर्म भूमि पर होगा समापन .जयप्रकाश निषाद

रूद्रपुर देवरिया भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं प्राक्रम के सम्मान में विधान सभा क्षेत्र रुद्रपुर का तिरंगा यात्रा आज सोमवार सुबह 8:00 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय प्रयागध्वज सिंह की जन्म भूमि के ग्राम इदूपुर चौराहा से सैकड़ो वाहनों के साथ चलकर रुद्रपुर नगर पंचायत के खजुहा चौराहा होते इमामबाड़ा चौराहा होते बस स्टेशन एवं पूर्वी बाईपास होते भभौली चौराहा होते नगर पंचायत मदनपुर के निवासी अमर शहीद ज्योति प्रकाश सिंह के मकान तक जाकर समापन होगा 

यह जानकारी पूर्व मंत्री स्थानीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने देते हुए पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सहित आम जन से आग्रह किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा में भाग लेकर सैनिकों का उत्साह वर्धन करें

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...