गुरुवार, 19 जून 2025

मोटरसाइकिल के ठोकर लगने से सब्जी दुकानदार की हुई मौत परिजनों का रोकर बुरा हुआ हाल

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छितही बाजार भठठा के पास मोटरसाइकिल के टक्कर से एक 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया जहां मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मौत हो गई 

 छितही बाजार निवासी रामनयन निषाद पुत्र स्वर्गीय सिद्धू निषाद उम्र 50 वर्ष सुदामा चौराहा पर सब्जी बेचने का काम करता है जहां रोज की भाति बुधवार के सायंम 7:00 बजे सब्जी बेचकर ई रिक्शा से घर जा रहा था कि छितही भठठा के पास उतरा  तेज रफ्तार से आ रही मोटर साइकिल ने ठोकर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जहां परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं पत्नी का रो कर बुरा हाल है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...