सोमवार, 9 जून 2025

वर्दी पहनकर ठुमका लगाते एकौना पुलिस का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस अधीक्षक ने सी ओ रूद्रपुर को दिया जांच का आदेश

मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पचलड़ी में बीते दिनों एक निजी मांगलिक कार्यक्रम में एकौना थाने के दरोगा व सिपाही द्वारा ठुमका लगाने का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो  को पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए क्षेत्राधिकारी को जांच का आदेश दिया है हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते

 बताया जाता है कि यह वीडियो लगभग छः माह पुराना था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना को संज्ञान में लिया और क्षेत्राधिकारी हरिराम को जांच करने का आदेश दिया

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर दिखने वाला सिपाही लाइन हाजिर चल रहा है वहीं दरोगा वर्तमान समय थाने में तैनात है

जांच कर की जाएगी कार्रवाई सी.ओ

क्षेत्राधिकारी ने हरिराम यादव बताया कि वायरल वीडियो को पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लिया गया है जिसमें जांच का निर्देश दिया गया है जांच की जा रही है जाचोपरांत वायरल वीडियो का रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को दे दी जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रुद्रपुर की सड़कों पर फिर बेखौफ घूम रहे छुट्टा पशु

  हादसा के वाद दो दिन की सख्ती, फिर पुराने हालात रुद्रपुर (देवरिया)। नगर में छुट्टा पशुओं की समस्या एक बार फिर गंभीर होती नजर आ रही है। मुख्...