सोमवार, 9 जून 2025

मछली को दाना डालने गए युवक की पोखरी में पैर फिसलने से डूबकर हुयी मौत

 मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया  मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम  देवपार में सोमवार की सुवह एक युवक की पोखरी में डूबकर मौत हो गई बताया जाता है कि वह एक पोखरे में मछली को दाना डालने गया था

जानकारी के अनुसार  देवपार निवासी राकेश प्रसाद का एक पोखरा है जिसमें मछली पाले  हुए हैं ।बताया जाता है सोमवार की सुबह राकेश पोखरी मछलियों को दाना डालने गया था जहा  अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे राकेश की मौके पर मौत हो गई 

घटना की सूचना मिलती है मदनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु भिजवाए जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...