गुरुवार, 17 जुलाई 2025

गुरुवार के दोपहर हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली दो भैंसों की मौत

 प्रधान ने की पीड़ित परिवार की सहायता की मांग

मनोज रुंगटा

रुद्रपुर देवरिया गुरुवार को दोपहर तेज हुई बरसात में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम बर्दगोनिया में आकाशीय  बिजली गिरने से त्रिलोकी मोर्य की दो भैंस की मौत हो गई दोनों भैस उनके दरवाजे पर बधी थी त्रिलोकी मौर्य एक साधारण  किसान परिवार हैं 

उन्होने बताया कि तेज बरसात में आकाशीय  बिजली चमक रही थी हम लोग बादल गरज देखकर घर में छुप गए तभी तेज बिजली  मेरे दरवाजे के सामने गिरी जहा मेरी दोनो  भैंस बंधी थी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई

 ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही ने हल्का के लेखपाल से बात कर पीड़ित परिवार ने सरकार से  मुआवजा की मांग की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...