शनिवार, 23 अगस्त 2025

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरे यूपी में लड़ेगी .अक्षय प्रताप सिंह

रुद्रपुर देवरिया जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक)  राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा  चुनाव 2027 पूरे उत्तर प्रदेश में अपने दम पर लड़ेगी और सरकार बनाएगी। 

उक्त बातें विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल  ने देवरिया डाक बंगले पर पत्रकारों व वकीलों से  शिष्टाचार भेंट के दौरान कही।

उन्होंने बिहार के एसआईआर मुद्दे पर कहा कि यह पहले की भी सरकारों में हुआ करता आया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट अधिकार यात्रा के दौरान ”वोट  चोर गद्दी  छोड़“ वाले बयान पर कहा कि यह गलत शब्द है। इस तरह की बातें नहीं होनी चाहिए, क्योंकि  उनके भी सरकारों के कार्यकाल में हुआ करता था।  भारत के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किए गए पीएमएलए बिल पर उन्होंने कहा कि मैं इसका विरोध करता हूं। इस पर जबरदस्ती कानून नहीं बनना चाहिए। अगर किसी राजनीतिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज होता है या वह जेल में जाता है तो उसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 

बताते चले कि अक्षय प्रताप सिंह छः बार एमएलसी व  एक बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में भी वे प्रतापगढ़ से विधान परिषद सदस्य है

श्री सिंह के  साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव डॉ कैलाशनाथ ओझा, प्रतापगढ़ जिला के जिला पंचायत अध्यक्ष, जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज के विधायक विनोद सरोज भी उपस्थित रहें।

शिष्टाचार भेंट के दौरान उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला संयोजक डॉ शशिधर मिश्रा, उ. प्र. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एडवोकेट अरुण कुमार राव, उ. प्र . श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा, एडवोकेट ऋषिराज मिश्रा, एडवोकेट विनय श्रीवास्तव, एडवोकेट संजीव राव,एडवोकेट गिरिजेश  शाही व सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शाह उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सन 2013 व 2020 के  पासपोर्ट का था मामला रुद्रपुर देवरिया फर्जी दस्तावेज के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में नामजद  एक युवक को रुद्रपुर पु...