गुरुवार, 25 सितंबर 2025

हार्न बजाने मे मना करने पर मनबढ़ों ने युवक पर किया जान लेवा हमला

 पांच नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर के पक्का चौक पर बुधवार के शाम  कुछ मनबढ़ों ने एक युवक पर कहा सुनी के दौरान  जान लेवा हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसका का इलाज चल रहा है पुलिसने युवक के पिता राम प्रताप पांडे के तहरीर पर पांच नामजद सहित 15 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है 

पिता द्वारा दिए गए तहरीर  में बताया गया की पक्का चौक पर  एक  किराना दुकान के पास मेरा लड़का रजत खड़ा था  पीछे से तीन लोग मोटरसाइकिल पर आकर बार-बार हॉर्न बजाने लगे जिस पर उसने  हॉर्न बजाने से मना किया तो मनवढ़ नाराज़ होकर  लात-घूंसे और डंडों से पिटायी कर  दिया और फरार हो गये घटना आस पास के  सी सी टीवी कैमरे में कैद  है 

पीड़ित के पिता रामप्रताप पांडेय के तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद तथा लगभग 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

रुद्रपुर/देवरिया। थाना एकौना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...