रुद्रपुरदेवरिया जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने शनिवार को अपराह्न विकास खण्ड गौरीबाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण मे सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत कार्यालय के विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की
शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शनिवार को गौरी बाजार विकास खंड पहुंची . जहा लेखाकार पटल पर टेंडर संबंधी पत्रावलियों का परीक्षण किया स्थापना पटल पर अभिलेखों एवं आलमारियों की विधिवत जांच की गई
सेवारत कर्मचारियों की व्यक्तिगत पत्रावलियों एवं सेवापुस्तिकाओं का निरीक्षण करते हुए नामिनी प्रपत्रों का भी अवलोकन किया गया।
उन्होंने कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त मनरेगा, एनआरएलएम तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के कार्यों एवं अभिलेखों की भी समीक्षा की गई।
कहा -शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का संचालन करे
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से योजनाओं का संचालन करने तथा आमजन को विकास प्रक्रिया में सहभागी बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाकार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

