बुधवार, 29 अप्रैल 2026

सहज जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ एस डी एम ने की बैठक, योजनाओं का लाभ बताने के निर्देश

तहसील या सहज सेवा जन क्रेन्द पहुंचे हर व्यक्ति का पंजीकरण सुनिश्चित करें – एसडीएम

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर तहसील  में बुधवार को एसडीएम अवधेश निगम ने सहज जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि तहसील या केंद्र पर आने वाले हर व्यक्ति को रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया जाए।

एसडीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र या अन्य कार्य के लिए आता है, तो उसे फार्मर रजिस्ट्री के बारे में जरूर बताया जाए और उसका पंजीकरण कराया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है, जिससे किसानों को सीधे लाभ पहुंचाया जाना है।

उन्होंने संचालकों से कहा कि वे लोगों को रजिस्ट्री के फायदे भी समझाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे जुड़ सकें और किसी भी योजना से वंचित न रहें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...