बुधवार, 27 मई 2026

पुलिस सुरक्षा के बीच धूमधाम से मनाया गया बकरीद का त्योहार

 ईदगाह व मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की मांगी गई दुआ

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व गुरूवार को पुलिस सुरक्षा के बीच पूरे हर्षोल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। सुबह से ही नए-नए कपड़ों में सजे नमाजी ईदगाह, कर्बला एवं विभिन्न मस्जिदों की ओर जाते दिखाई दिए। नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा एवं खुशहाली की दुआ मांगी।

रुद्रपुर नगर के कर्बला रोड स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे मौलाना मोहम्मद सद्दाम ने नमाज अदा कराई। इसके अलावा भरटोल वार्ड स्थित रजिया सुल्तान छोटी मस्जिद, मदनपुर, गाजीपुर भैसही निवही नरायनपुर समेत क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।

मौलाना मोहम्मद सद्दाम ने कहा कि बकरीद त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का त्योहार है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, गरीबों की मदद करने तथा समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाने की अपील की।

  सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस व प्रशासन

नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही। रुद्रपुर में एडीएम राम शंकर, एसडीएम अवधेश निगम, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र राय लाइव तहसीलदार शरद कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। वहीं मदनपुर क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक आनंद पांडे, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, थानाध्यक्ष नंद प्रसाद तथा भैंसही व निवही में नायब तहसीलदार अनिल तिवारी सहित जिला प्रशासन द्वारा नामित मजिस्ट्रेट तैनात रहे।

समाज सेवियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद दी मुबारकबाद 

नमाज समाप्त होने के बाद मस्जिदों के बाहर समाज सेवियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी।इस दौरान पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह  समाजसेवी मनमथ त्रिपाठी, शशांक शेखर गुप्ता, लल्लन गुप्ता एवं अन्य लोग भी लोगों को बधाई देते दिखाई दिए।

गर्मी को देखते हुएनगर पंचायतने नगर के मस्जिद व ईदगाहों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था व विशेष रूप से नगर की साफ सफाई  कराई गई थी, जिसकी लोगों ने सराहना की। पूरे दिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारे और उत्साह का माहौल बना रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपराधियों पर पुलिस की सख्ती चार की हिस्ट्रीशीट खुली, दो पर गुंडा एक्ट

रुद्रपुर देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में पुलिस ने व...