बुधवार, 27 मई 2026

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क

 

शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी बकरीद पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी रुद्रपुर अवधेश निगम एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना मदनपुर क्षेत्र अंतर्गत कस्बा एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं पैदल भ्रमण किया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त एवं निगरानी जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अपराधियों पर पुलिस की सख्ती चार की हिस्ट्रीशीट खुली, दो पर गुंडा एक्ट

रुद्रपुर देवरिया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में पुलिस ने व...