गैस वितरण में पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता दे एस डी एम
रुद्रपुर, देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम ने रुद्रपुर स्थित सुनीता गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस वितरण व्यवस्था, उपभोक्ता सुविधाओं तथा गोदाम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से की बात संचालक को गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
एसडीएम ने गैस उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए तथा गैस वितरण में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
गैस गोदाम का किया निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों के पालन का दिया निर्देश



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें