गुरुवार, 21 मई 2026

घुमन्तु व्यक्ति का मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

 
रुद्रपुर देवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर रुद्रपुर में गुरुवार की शाम एक अज्ञात घुमन्तु व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही टाउन इंचार्ज ज्ञान शुक्ला मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मृतक व्यक्ति बाजार क्षेत्र में घूमकर लोगों से मांगकर भोजन करता था और अक्सर इधर-उधर देखा जाता था।

गुरुवार को वह अस्पताल परिसर में अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...