गुरुवार, 18 जून 2026

आईजीआरएस निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, पांच अधिकारियों को चेतावनी

रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव भी कार्रवाई की जद में

रुद्रपुर देवरिया। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और गुणवत्ताविहीन कार्यप्रणाली पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कड़ा रुख अपनाया है। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के प्रकरणों में अमानक निस्तारण एवं शिकायत कर्ताओं के फीडबैक में गंभीर विसंगतियां मिलने पर जिलाधिकारी नेपांच अधिकारियों को कड़ी चेतावनीजारीकी है।

चेतावनी पाने वाले अधिकारियों में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), तहसीलदार देवरिया, नगर पंचायत रुद्रपुर के अधिशासी अधिकारी नीतीश गौरव, एआरटीओ तथा नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी शामिल हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जा रहा है। कई मामलों में अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत निस्तारण आख्या और शिकायतकर्ताओं के फीडबैक में काफी अंतर पाया गया, जिससे निस्तारण की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगा। इसी आधार पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है।

डीएम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। माना जा रहा है कि अब जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

चाकू से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

रुद्रपुर/देवरिया। थाना एकौना पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक को घायल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...