शनिवार, 13 जून 2026

अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से दो स्कूली छात्राएं घायल

रुद्रपुर, देवरिया। नगर क्षेत्र स्थित राहुल गांधी विद्यालय की दो छात्राएं स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थीं कि रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में दोनों छात्राएं घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार डाला गांव निवासी करिश्मा (11 वर्ष) पुत्री वशिष्ठ तथा अर्पिता (7 वर्ष) प्रतिदिन की तरह विद्यालय से पढ़ाई पूरी कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान सेमरौना-डाला मार्ग पर तेज गति से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में करिश्मा के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि अर्पिता को भी चोटें लगी हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

40 साल पुरानी जर्जर पेयजल टंकी बनी खतरे का सबबकभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

रुद्रपुर (देवरिया)। नगर के जलकल रोड स्थित नगर पंचायत परिसर में करीब 40 वर्ष पहले स्थापित की गई पेयजल टंकी अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। स्था...