रुद्रपुर, देवरिया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को विकास खंड रुद्रपुर में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी राज किशोर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रामचक, प्राथमिक विद्यालय दूधनाथ बनकट सहित विभिन्न पल्स पोलियो केंद्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिलाई।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी पात्र बच्चों तक शत-प्रतिशत पोलियो की खुराक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह जीवनरक्षक खुराक अवश्य पिलानी चाहिए।
इस अवसर पर केंद्रों पर एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वास्थ्यकर्मी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें