मंगलवार, 30 जून 2026

विधायक जयप्रकाश निषाद ने किया तटबंधों का निरीक्षण अधिकारियों को दिया गुणवत्ता पूर्ण व समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिया निर्देश


रुद्रपुर, देवरिया। क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ रुद्रपुर क्षेत्र के पचलड़ी, बेलवा बांध, पलिया छपरा बांध तथा तिघरा-मराछी तटबंध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाढ़ सुरक्षा से संबंधित चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

पचलड़ी बांध पर बेलवा गांव के समीप करीब दो करोड़ रुपये की लागत से चल रहे बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक ने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राधेश्याम प्रसाद से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मानसून को देखते हुए निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद विधायक ने पलिया छपरा बांध पर नारायणपुर के समीप लगभग 3.50 करोड़ रुपये की लागत से कराए जा रहे तटबंध सुरक्षा कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ खंड के एसडीओ राहुल वर्मा, अवर अभियंता अरविंद कुमार, अरविंद यादव, हिमांशु कुमार, विवेक रौनियार, श्याम सुंदर, सचिन सहित विभागीय कर्मचारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...