मंगलवार, 21 जुलाई 2026

बार और बेंच के बेहतर समन्वय से मिलेगा त्वरित न्याय : एसडीएम राजकुमार गुप्ता

रुद्रपुर, देवरिया। नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) राजकुमार गुप्ता ने मंगलवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि बार और बेंच न्याय व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। दोनों के बीच बेहतर समन्वय, संवाद और आपसी सम्मान से ही आमजन को समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय मिल सकता है।

एसडीएम ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए अधिवक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा तथा न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा। महामंत्री विनोद पाठक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी विभिन्न सुझाव रखे।

इस अवसर पर वशिष्ठ पाण्डेय, रमेश मणि, भोला सिंह, विजय सिंह, ओ.पी. मणि, भूपेन्द्र शर्मा, आनंद शंकर मणि, बी.के. सिंह, सत्य प्रकाश गुप्ता, शशिभूषण, सतीश गुप्ता, गोपीनाथ यादव, कृष्णमूर्ति मणि, सौरभ गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...