शनिवार, 18 जुलाई 2026

शिव दर्शन कर लौट रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, टैम्पो पलटने से महिला की मौत

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रही एक महिला की मौत हो गई, जबकि हादसे में अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल रसूलपुर निवासी लीलावती देवी अपने परिजनों के साथ रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में मुंडन संस्कार एवं भगवान शिव के दर्शन करने आई थीं। दर्शन के बाद सभी लोग टैम्पो से अपने घर लौट रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को पुलिस ने किया जब्त

 एकला-मिश्रौलिया गांव के पास तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित टैम्पो सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टैम्पो पलट गया। हादसे में लीलावती देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य सवारों को भी चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर ने बताया किटेंपो को कोतवाली में जप्त कर लिया गया है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...