शनिवार, 11 जुलाई 2026

पिड़हनी कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर (देवरिया) पिडहनी गांव में आईजीआरएस समाधान के दौरान हुए विवाद में वृद्ध की मौत के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भृगनाथ और राहुल यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि रुद्रपुर क्षेत्र के पिड़हनी गांव में आईजीआरएस समाधान के दौरान हुए विवाद के बाद एक वृद्ध की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले ने पूरे जिले में चर्चा बटोरी थी।
घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया था। वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों भृगनाथ और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य नामजद एवं वांछित आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण में निष्पक्ष विवेचना की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...