मंगलवार, 21 जुलाई 2026

टूटी पुलिया पर नगर पंचायत ने बनाई वैकल्पिक व्यवस्था, सावन से पहले आवागमन बहाल

रुद्रपुर, देवरिया। रुद्रपुर स्थित दुग्धेश्वर नाथ मंदिर मार्ग पर जयपुर मार्बल के सामने क्षतिग्रस्त पीडब्ल्यूडी पुलिया पर मंगलवार को नगर पंचायत ने वैकल्पिक व्यवस्था कर आवागमन बहाल कर दिया। पुलिया का टूटा स्लैब हटाने के बाद उसमें गिट्टी भरकर तथा लोहे की पाइप डालकर अस्थायी रूप से रास्ता तैयार किया गया।

गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व पुलिया का स्लैब टूट जाने से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया था। आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिया पर यातायात बहाल करना आवश्यक माना जा रहा था।मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने नगर पंचायत को सावन से पहले पुलिया पर आवागमन सुचारु कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर पंचायत ने मंगलवार को अस्थायी व्यवस्था करते हुए पुलिया को चालू करा दिया।

हालांकि स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि पुलिया में डाली गई आठ इंच व्यास की पाइप बरसात के दौरान पानी की निकासी के लिए कितनी पर्याप्त साबित होगी। यदि अधिक वर्षा हुई तो जल निकासी प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में अब लोगों की नजर इस अस्थायी व्यवस्था की मजबूती और उसकी उपयोगिता पर टिकी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...