गुरुवार, 16 जुलाई 2026

राशन वितरण में गड़बड़ी पर बैदा के कोटेदार पर गिरी गाज, निलंबन की संस्तुति

रुद्रपुर (देवरिया)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने राशन वितरण में अनियमितता बरतने वाले उचित दर विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत बैदा के उचित दर विक्रेता बृजराज पाल के विरुद्ध राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत सही पाए जाने पर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर ने उनके निलंबन की संस्तुति करते हुए पत्रावली जिलाधिकारी को भेज दी है।मालूम हो कि कुछ दिन पूर्वतहसील समाधान दिवस मेंग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध तहसील में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सोपा था शिकायत मिलने के बाद उप जिलाधिकारी अवधेश निगम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गुफरान खान एवं नायब तहसीलदार शरद सिंह की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। जांच में सामने आया कि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा था। वहीं अंत्योदय कार्डधारकों को निर्धारित 35 किलोग्राम के बजाय केवल 28 से 30 किलोग्राम राशन वितरित किया जा रहा था।

जांच के दौरान यह भी पुष्टि हुई कि उचित दर विक्रेता लाभार्थियों से पहले ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लेते थे और तीन से चार दिन बाद राशन वितरित करते थे। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने की शिकायत भी सही पाई गई।

अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद उप जिलाधिकारी ने उचित दर दुकान के निलंबन की संस्तुति करते हुए पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। जिलाधिकारी की स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में घटतौली, अनियमितता अथवा पात्र लाभार्थियों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...