सोमवार, 17 अगस्त 2026

बैतालपुर में दो कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत; i20 में लगी आग, नौ घायल

रुद्रपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में रविवार देर रात एचपी पेट्रोल पंप के सामने दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के बाद i20 कार में आग लग गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों में सवार नौ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल Kia कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देवरिया से गोरखपुर की ओर जा रही i20 कार संख्या UP 32 FB 3118 बैतालपुर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई। इसी दौरान सामने से गोरखपुर से देवरिया की ओर आ रही Kia कार संख्या UP 52 CB 9523 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि i20 कार में आग लग गई। हादसे में Kia कार में सवार सात तथा i20 में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में सारिक, आदिल पुत्र असलम निवासी अबूबकर नगर, थाना कोतवाली देवरिया, साहिल अंसारी निवासी मिल इलाही, थाना कोतवाली देवरिया, आरिफ आदि तथा i20 सवार रितिक और सिद्धार्थ निवासी छेड़ी रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेजा। वहीं, आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद i20 में लगी आग पर काबू पाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटवाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल Kia कार चालक सारिक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। एक घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बैतालपुर में दो कारों की भीषण टक्कर, एक की मौत; i20 में लगी आग, नौ घायल

रुद्रपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर में रविवार देर रात एचपी पेट्रोल पंप के सामने दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे के ...