शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

गांधी जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान

रुद्रपुर (देवरिया)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर तहसील प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार अरुण कुमार एवं लेखपाल संकट मोचन चतुर्वेदी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के आवास पर पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

तहसील क्षेत्र के रुद्रपुर नगर के पश्चिमी तिवारी टोला वार्ड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कैलाशपति गुप्ता के पुत्र श्रीप्रकाश गुप्ता एवं जयप्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गोला वार्ड निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय फकीर चंद्र के नाती मनोहर लाल को भी अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके परिजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश भी दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोतवाली मे दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति समिति की हुयी बैठक सूचना से पत्रकार रहे अनजान!

 रुद्रपुर देवरिया  दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली परिसर ...