सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

सभासद राजन चौधरी के निधन पर नगर पंचायत में शोकसभा, कार्यालय रहा बंद

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर नगर पंचायत के सभासद राजन चौधरी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर गहरा दुख व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।

शोकसभा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम, अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव, सभासदगण एवं नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभासद राजन चौधरी के सम्मान में सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय बंद रखा गया। नगर पंचायत परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा नगर पंचायत परिवार उनके साथ खड़ा है।अध्यक्ष प्रतिनिधि छठ्ठे लाल निगम एवं अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सभासद राजन चौधरी के निधन पर नगर पंचायत में शोकसभा, कार्यालय रहा बंद

रुद्रपुर (देवरिया)। रुद्रपुर नगर पंचायत के सभासद राजन चौधरी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर गहरा दुख व...