शनिवार, 16 दिसंबर 2023

चोरो ने विद्यालय से उड़ायी छात्र की साइकिल


 मनोज रूगटा

चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद



रूद्रपुर देवरिया रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के रामलक्षन चौराहे पर स्थित डीके एकेडमी विद्यालय के सामने विद्यार्थियों की लगी साइकिल को चोर ने साइकिल में लगे ताले को तोड़ कर फिल्मी अंदाज में ले भागा  चोरी की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । 

घटना गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब का है । उक्त विद्यालय के गेट के सामने लगी छात्रों की दर्जनों साइकिल में से एक विद्यार्थी की साइकिल का ताला तोड़कर साइकिल ले जाते हुए उक्त साइकिल चोर को देखा गया है।

 स्कूल के प्रबन्धक एडवोकेट विश्वविजय कुमार मल्ल ने बताया कि कक्षा 4 के छात्र आयुष की साइकिल थी, जो विद्यालय आने के क्रम में उसने सामने लगाकर ताला लगाया था सूचना राम लक्ष्मण चौकी पुलिस को दे दी गई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...