बुधवार, 3 जनवरी 2024

पुल से नीचे नदी में गिरने पर मछुआरे की हुयी मौत

 पुल से नीचे नदी में गिरने पर मछुआरे की हुयी मौत

मनोज रूंगटा

जाल में कड़ा फंसने से मछुआरा गिरा नदी में.पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को भिजवाया पोस्टमार्टम

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम होली बलिया निवासी एक मछुआरे की बुधवार की सांयम करहकोल पुल से मछली का जाल नदी में फेंकते समय नीचे गिर जाने पर मौत हो गई जहां पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया जानकारी के अनुसार होली बलिया निवासी रामशरण उम्र 25 वर्ष पुत्र जगनमोहन पासवान रोज की भाति करहकोल पुल पर वुधवार की शाम पुल से नदी मे जाल फेक कर मछली मारते समय हाथ में पहने कड़ा जाल में फंसने से गहरे नदी  के पानी में गिर गया जहां उसकी डूबने से मौत हो गई हल्ला होते ही गांव वाले ने नदी में कूद कर शव को निकाला जहां मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भेजवाया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...