बुधवार, 3 जनवरी 2024

भाजपा सरकार मे सभी को मिल रहा है योजनाओं का लाभ अनिरुद्ध चौधरी

जगदीशपुर में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

मनोज रूंगटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पित

रूद्रपुर देवरिया विकसित भारत संकल्प योजना कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड रुद्रपुर द्वारा ग्राम जगदीशपुर में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देहात मण्डल के महामंत्री अनिरुद्ध चौधरी ने ग्रामीणों को शासन द्वारा जनहित में संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुय कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम चला रही है 

 ए डी ओ पंचायत अम्बिका प्रसाद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता किट व शौचालय निर्माण के लिए मिलने वाली 12000 की धनराशि के बारे में बताते हुए शौचालय निर्माण के बाद नियमित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

कार्यक्रम में प्रधान मुक्तिनाथ यादव वीरेन्द्र पाण्डेय, सचिव विजय यादव, वीरेन्द्र प्रकाश मिश्रा, हल्का लेखपाल गनेश तिवारी, सुनील तिवारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...