गुरुवार, 4 जनवरी 2024

ट्विटर आईडी से मुख्यमंत्री को धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज

 फतेहपुर कांड में जमीन बेदखली को लेकर ट्विटर पर मुख्यमंत्री को धमकी दिया था युवक

मनोज रूंगटा

रूद्रपुर देवरिया फतेहपुर कांड में जमीन बेदखली पर कोर्ट के दिए गए आदेश को लेकर युवक द्वारा ट्विटर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को दिए गए धमकी पर पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए एक्शन में आ गई जहां पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने ट्विटर आई डी पर मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन कर रही है वताते चले कि फतेहपुर कांड के आरोपियों का मकान सरकारी जमीन पर पाए जाने को लेकर तहसीलदार कोर्ट के फैसले को डीएम न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने पर एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी बुधवार की शाम ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट कर दी  मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी की पोस्ट वायरस होते ही पुलिस ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए एक्स पर वायरल  पोस्ट को लेकर जांच में जुटी है।

एसपी संकल्प शर्मा ने साइबर सेल को जांच के लिए निर्देश

थाना प्रभारी महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि ट्विटर को संज्ञान में लेते ही लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्विटर आईडी पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...