मंगलवार, 16 जनवरी 2024

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को हुयी सजा

 नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को हुयी सजा

मनोज रूंगटा

दस वर्ष पूर्व अभियुक्त के ऊपर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा था पंजीकृत 

  रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के  अकटहा निवासी पास्को एक्ट मे नामजद  अभियुक्त को ऑपरेशन कन्विक्शन’’ के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारवास एवं 30 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित किया है

मालुम हो कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी अकटहा  निवासी  कृष्णा निषाद पुत्र बेचई निषाद पर रुद्रपुर कोतवाली मे मु.अ.स.1007/2013 धारा-376,323 भादंसं एवं ¾ पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत था जनपद देवरिया की पुलिस मा न्यायालय में प्रभावी पैरवी किया  जिससे वांछित अभियुक्त को 10 वर्ष के कठोर कारवास एवं 30 हजार रुपये के अर्थ दण्ड से दण्डित कराया गया।

जिसके विशेष लोक अभियोजक  सच्चिदानन्द राय, पैरवीकार थाना रुद्रपुर आ. आलोक रंजन चौहान, कोर्ट मोहर्रिर आ. शैलेन्द्र यादव एवं मानिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद जैसल का सराहनीय योगदान रहा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे विविध रंग, भारत माता से लेकर श्रीराम तक बने नन्हे कलाकार

रुद्रपुर (देवरिया)। एल.बी.आर. पब्लिक स्कूल में मंगलवार को नर्सरी से कक्षा तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन...