गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

फेरी लगाकर सामान बेचने वाले युवक की हुई मौत

 मृतक की पहचान नूरपुर थाना जिला बिजनौर सत्येंद्र उर्फ सोनू रूप में हुई

मनोज रूंगटा

फाइल फोटो

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छपौली में बुधवार के शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसकी पहचान पुलिस में थाना नूरपुर जिला बिजनौर सत्येंद्र उर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष के रूप में पहचान हुई जहां पुलिस ने उनके परिजनो को सूचना दे दी है जानकारी के अनुसार रूद्रपुर कोतवाली के छपौली में बुधवार के भाम एक व्यक्ति की शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई 

जहा थाना प्रभारी रतन  पांडे अपने हमराहियो  के साथ पहुंचे और उसके पॉकेट में निकले आधार कार्ड के आधार पर अपने ग्रुप सी प्लान एप के माध्यम से पता लगाया जहां नूरपुर थाना जिला बिजनौर सतेन्द्र उर्फ सोनू उम्र 28 वर्ष पुत्र सर्वण सिंह के रूप में पहचान हुई 

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त  व्यक्ति फेरी कर सामान बेचता था मृत्यु की खबर उनके परिजनों को दे दी गई है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...