शुक्रवार, 21 जून 2024

घोठा पर सो रहे वृद्ध की गला रेत कर हत्या

 मनोज रूंगटा

रुद्रपुर देवरिया रुद्रपुर कोतवाली के दुधनाथ बनकट निवासी राजवंशी पासवान की गुरुवार की अर्धरात्रि अज्ञात वदमासो ने गला रेत कर हत्या कर दी सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भिजवाया  मृतक के बहू के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया

जानकारी के अनुसार दूधनाथ बनकट निवासी राजवंशी पासवान उम्र 65 वर्ष पुत्र स्व राम सुभग अपने घोठा पर अपने पत्नी के साथ सो रहे थे जहां किसी अज्ञात बदमाशों ने गला रेत  कर हत्या कर दी 

मृतक के पत्नी शरमी देवी के अनुसार उनके पति चौकी पर सोए थे और वह नीचे सोई थी जहां कुत्ता भौंकने की आवाज पर जागी और देखा कि उनके पति खून से लथपथ मृत पड़े हैं हो हल्ला होने पर भीड़ जुट गयी लोगों ने पुलिस को सूचना दी जहां मौके पर क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव व कार्यवाहक इंचार्ज चंद्रशेखर यादव  पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतू भिजवाया

वहू के तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक की बहू नीरज देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया

 घटना के बाद घर में कोहराम मच गया राजवंशी के दो बेटा और चार बेटियां थी जिसमें सभी की शादियां हो गई थी बड़ा  बेटा हरिओम गुजरात में नौकरी करता था पत्नी उसकी मायके रहती थी वही छोटा बेटा दयाशंकर राजस्थान में नौकरी करता था उसकी पत्नी नीरज देवी अपने ससुर के पास रहती थी हत्या को जमीनी रंजीश से जोड़कर देखा जा रहा है 

मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस कर रही है जांच- सी ओ अंशुमन श्रीवास्तव

क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के बहू के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जहां पुलिस छानबीन कर रही है हत्या का शीघ्र पर्दाफाश कर दिया जाएगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

वी आर सी रुद्रपुर में हुआ तीन दिवसीय शारदा प्रशिक्षण का शुभारंभ

  प्रशिक्षण का उद्देश्यआउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना राज किशोर सिंह रुद्रपुर देवरिया समग्र शिक्षा अभियान के...