गुरुवार, 5 दिसंबर 2024

विशाल हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार चौथा अभी भी फरार

आरोपी कोर्ट में आत्म समर्पण करने के फिराक में था

रुद्रपुर देवरिया एकौना थाना क्षेत्र के होली बलिया निवासी विशाल हत्याकांड में नामजद तीसरे आरोपी फैज रैनी  को पुलिस ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया वह अपने वकील के साथ कोर्ट में  सरेंडर करने की फिराक में था अभी भी चौथा आरोपी विनोद जायसवाल पुलिस की पकड़ से बाहर है 

मालूम हो कि होली बलिया निवासी विशाल सिंह की हत्या कर दी गई थी जिसमें चार अभियुक्त नामजाद थे जहां पुलिस ने आरोपी रजा खान को 19 नवंबर को भंगड़ा नाला के पास से दूसरा इनामी आरोपी राहुल अली को नगवा सीकर   बंधे से गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में किया था वहीं गुरुवार को फैज रैनी को गोरखपुर कैंट से गिरफ्तार किया वह अपने वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर करने के फिराक में था जहां पुलिस एलर्ट होकर उसे सरेडर के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया चौथा आरोपी विनोद जायसवाल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

रामजी सहाय पीजी कॉलेज में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नही प्रतिभाओं को मंच देना आवश्यक प्रार्चाय रुद्रपुर देवरिया  रामजी सहाय पी.जी. कॉलेज में बुधवार को सहाय ...